दुर्ग में तैयार हो रहा नया टूरिस्ट प्लेस:आइलैंड होगा बेहद खास, 8 फीट चौड़े ब्रिज से होकर गुजरेंगे लोग; चौपाटी भी लगेगी

दुर्ग में तैयार हो रहा नया टूरिस्ट प्लेस:आइलैंड होगा बेहद खास, 8 फीट चौड़े ब्रिज से होकर गुजरेंगे लोग; चौपाटी भी लगेगी

दुर्ग में तैयार हो रहा नया टूरिस्ट प्लेस:आइलैंड होगा बेहद खास, 8 फीट चौड़े ब्रिज से होकर गुजरेंगे लोग; चौपाटी भी लगेगी

दुर्ग में तैयार हो रहा नया टूरिस्ट प्लेस:आइलैंड होगा बेहद खास, 8 फीट चौड़े ब्रिज से होकर गुजरेंगे लोग; चौपाटी भी लगेगी

दुर्ग और भिलाई शहर के बीच एक नया पिकनिक स्पॉट जल्द बनकर तैयार होगा। 16.21 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध को एक टूरिस्ट प्लेस के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। इस प्लेस में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र यहां का आइलैंड होगा। टूरिस्ट को यहां तक पहुंचने के लिए 8 फीट चौड़े एक ब्रिज से होकर जाना होगा।

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा शुक्रवार को ठगड़ा बांध पहुंचे थे। उनके साथ इस मौके पर दुर्ग के निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे भी थे। निगम आयुक्त ने कलेक्टर को निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की जानकारी दी। सर्वे ने बताया कि एजेंसी को युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर मीणा ने कहा कि ठगड़ा बांध का लोकेशन बहुत शानदार है। इसके बगल में जैव विविधता पार्क है। सुबह और शाम का समय गुजारने के लिए यह बेहद आदर्श स्थल साबित होगा। यहां पहुंचने वाले लोग सुकून का अनुभव करेंगे। वह शाम बिताने बार-बार यहां आना चाहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए लैंडस्कैपिंग बेहद खास रखें।

बेहद आकर्षक लाइटों से सजेगा सरोवर

कलेक्टर मीणा ने कहा कि इस सरोवर का सबसे खास हिस्सा उसका आइलैंड होना चाहिए। इसके लैंडस्कैपिंग पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके निर्माण में अन्य उद्यानों में जिस तरह से खूबसूरत प्रयोग किए गए हैं उनका भी ध्यान रखें। लाइटिंग की व्यवस्था शानदार हो ताकि शाम के वक्त अपनी ग्रीनरी और लाइटिंग तथा शानदार लैंडस्कैपिंग से पूरा व्यू निखर जाए।

आइलैंड होगा बेहद खास

आयुक्त सर्वे ने बताया कि ठगड़ा बांध का आइलैंड सबसे खास होगा। यहां तक पहुंचने का अनुभव भी बहुत सुंदर होगा। इसके लिए जो ब्रिज बनाया जा रहा है वो एप्रोच ब्रिज 8 फीट चौड़ा है। इसका तल पारदर्शी होगा। पारदर्शी होने के चलते एप्रोच ब्रिज और आईलैंड की खूबसूरती और निखर जाएगी। ब्रिज से पैदल गुजरने वाले लोगों को नीचे का सरोवर देख कर बहुत खुशी होगी।
चौपाटी का भी आनंद ले सकेंगे पर्यटक

कलेक्टर ने कहा कि शाम के वक्त अपना समय गुजारने के साथ ही लोग चौपाटी आदि का आनंद ले सकें इसकी व्यवस्था भी की जाए। यहां पर ऐसा फूड जोन बनाया जाए, जहां लोगों को खाने की अलग-अलग वरायटी मिल सके। उनके बैठने की विशेष रूप से प्लानिंग की जाए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3