सैंकड़ों लोगों ने की भारत मां की आरती:रायपुर के विशाल प्रतिमा के सामने गूंजा भारत माता की जय, 51 पंडितों ने किया वैदिक मंत्रोचार

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रविवार को भारत माता की आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सैंकड़ों लाेगों ने हाथों में दीपक लेकर भारत मां की आरती उतारी। इस हिस्से में भारत मां की 12 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा लगाई गई है। पीछे लाल किले का रिप्लिका तैयार किया गया है। इसे लाइट्स से सजाया गया। बब्बर शेरों के रथ पर भारत मां सवार हैं।

इस भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया। 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर आरती गाई। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से शामिल हुए।
भारत माता की आरती में गुढ़ियारी और आस-पास के लोगों ने बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता की जयघोष से गुंजायमान रहा। महाआरती के बाद छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

भारत माता की आरती के अंश...
आरती भारत माता की,
जगत के भाग्य विधाता की।
आरती भारत माता की,
ज़गत के भाग्य विधाता की।
सिर पर हिम गिरिवर सोहै,
चरण को रत्नाकर धोए,
देवता गोदी में सोए,
रहे आनंद, हुए न द्वन्द,
समर्पित छंद,
बोलो जय बुद्धिप्रदाता की,
जगत के भाग्य विधाता की
आरती भारत माता की,
जगत के भाग्यविधाता की...
मोटरसाइकिल रैली में दिखा देशभक्ति का जज्बा

भारत माता की महाआरती के पहले राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान से मोटर साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया। रैली में करीब 4000 मोटर साइकिल चालक हाथों में तिरंगा और भगवा पगड़ी (साफा)पहनकर शहर भ्रमण के लिए निकले। रैली में खास बात यह रही कि रामनगर नया सवेरा स्कूल के बच्चे भी रैली में शामिल हुए और 2 किलोमीटर तक तिरंगा लेकर साथ चले।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3