कश्यप कॉलोनी में संपन्न हुआ सुखमणी चलीहा साहिब महोत्सव

कश्यप कॉलोनी में संपन्न हुआ सुखमणी चलीहा साहिब महोत्सव

कश्यप कॉलोनी में संपन्न हुआ सुखमणी चलीहा साहिब महोत्सव

कश्यप कॉलोनी में संपन्न हुआ सुखमणी चलीहा साहिब महोत्सव

बिलासपुर. पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी स्थित सिंधुधाम गुरुद्वारा में विगत दिवस भगवान श्री झूलेलाल साईं एवं सुखमणि साहिब का चालीहा महोत्सव अति उत्साह वर्धन के साथ संपन्न हुआ.महिला विंग द्वारा आयोजित 40 दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन नगर के अनेक श्रद्धालुओं ने अपने- अपने परिवार की सुख समृद्धि निमित्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा.गुरुद्वारा की सेवादारी प्रमुख श्रीमती भारती वाधवानी ने बताया कि यूं तो प्रतिवर्ष सुखमणि साहिब का चालीहा महोत्सव मनाया जाता रहा है लेकिन यह प्रथम अवसर है कि भगवान श्री झूलेलाल एवं सुखमनी साहिब का संयुक्त रूप से चालीहा महोत्सव का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया.
उक्त कार्यक्रम में प्रतिदिन नित् नेम के अनुसार पूजा पाठ के अलावा सांय 4:00 से 6:00 बजे अनेक महिला श्रद्धालुओं द्वारा संयुक्त रुप से सुखमनी साहिब का पाठ किया गया. कार्यक्रम के समापन दिवस पर स्थानीय गणेश चौक दरबार से रागी जत्थे द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया एवं प्राचीन भारत की सिंधु सभ्यता के अनुसार बहराणे साहिब की पूजा अर्चना की गई

 तत्पश्चात विधि विधान से अखंड ज्योति एवं बहराणा साहिब को नदी में प्रवाहित किया गया.इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया जिसमें नगर के अनेक क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर बड़े चाव से ग्रहण किया.इस कार्यक्रम में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत महिला विंग की अध्यक्ष राजकुमारी मिहानी, महिला विंग की अध्यक्ष रेशमा निहलानी, नव्या वाधवानी, रजनी बजाज, दिव्या चेलानी, लक्ष्मी वाधवानी, बरखा भागवानी, आशा आहूजा,..... रावलानी रूपल चांदवानी वर्षा वाधवानी एवं पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी के अध्यक्ष जगदीश जज्ञासी, सी.एम. माखीजा, धनराज आहूजा, रूपचंद चौधरी, हरदास आसवानी, रमेश मेंघानी, अशोक पंजवानी ,राजकुमार मनसुखानी ,मुरलीधर वाधवानी, महेश वाधवानी, अशोक वर्ल्यानी के अलावा युवा विंग के सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा।


श्री विजय दुसेजा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3