नई टाइमिंग तय:दोपहर को 37 व शाम को 25 से 40 मिनट देरी से बालोद पहुंचेगी रायपुर-अंतागढ़ ट्रेन

नई टाइमिंग तय:दोपहर को 37 व शाम को 25 से 40 मिनट देरी से बालोद पहुंचेगी रायपुर-अंतागढ़ ट्रेन

नई टाइमिंग तय:दोपहर को 37 व शाम को 25 से 40 मिनट देरी से बालोद पहुंचेगी रायपुर-अंतागढ़ ट्रेन

नई टाइमिंग तय:दोपहर को 37 व शाम को 25 से 40 मिनट देरी से बालोद पहुंचेगी रायपुर-अंतागढ़ ट्रेन

रायपुर से केवटी तक चल रही यात्री ट्रेन का विस्तार 13 अगस्त से अंतागढ़ तक होगा। इसी के साथ दोपहर व शाम को वर्तमान समय में चल रही ट्रेन की टाइमिंग बदल जाएगी। बालोद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 में दोपहर को 37 मिनट, शाम को 25 से 40 मिनट की देरी से ट्रेन पहुंचेगी। हालांकि सुबह निर्धारित टाइमिंग अनुसार केवटी से रायपुर तक ट्रेन चलेगी। जिस दिन अंतागढ़ से रायपुर के लिए ट्रेन रवाना होगी, टाइमिंग बदलेगी।

बालोद के अलावा, दल्लीराजहरा सहित दो जिले बालोद व दुर्ग के रेलवे स्टेशन में 25 से 40 मिनट की देरी से ट्रेन आएगी। रेलवे बोर्ड की ओर से नई टाइमिंग जारी की गई है। इसके पहले दैनिक भास्कर में यह जानकारी दी जा रही है कि अंतागढ़ तक विस्तार होने के बाद किस स्टेशन में कितने समय ट्रेन पहुंचेगी। केवटी से अंतागढ़ की दूरी 17 किमी है इसे ट्रेन 32 मिनट में तय कर लेगी।

कितने बजे किस स्टेशन में पहुंचेगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 08815- 14 अगस्त से आगामी आदेश तक यह ट्रेन रायपुर से सुबह 9.15 बजे रवाना होकर 10.10 बजे दुर्ग, 10.30 बजे मरोदा, 10.47 बजे पाउवारा, 10.53 बजे रिसामा, 11.05 बजे गुंडरदेही, 11.14 बजे सिकोसा, 11.24 बजे लाटाबोड़, 11.34 बजे बालोद, 11.47 बजे भैंसबोड़, 11.55 बजे कुसुमकसा, दोपहर 12.05 बजे दल्लीराजहरा, 12.16 बजे सल्हाईटोला डौंडी, 12.24 बजे गुदुम, 12.40 बजे भानुप्रतापपुर, 12.53 बजे केवटी, 1.25 बजे अंतागढ़ पहुंचेगी।

क्या बदलाव होगा

बालोद में यह ट्रेन पहले से निर्धारित टाइमिंग अनुसार ही आएगी। हालांकि अभी यह दोपहर 1.05 बजे रायपुर से केवटी पहुंच रही है। जो नई टाइमिंग अनुसार 12 मिनट पहले दोपहर 12.53 बजे पहुंचेगी। 2 मिनट रुककर 12.55 बजे अंतागढ़ के लिए रवाना होगी।

ट्रेन के स्टेशन पहुंचने की टाइमिंग के बारे में जानिए

ट्रेन नंबर 07825- 13 अगस्त से आगामी आदेश तक शाम 6.55 बजे दल्ली से रवाना होकर 7.01 बजे कुसुमकसा, 7.09 बजे भैंसबोड़, 7.18 बजे बालोद, 7.30 बजे लाटाबोड़, 7.38 बजे सिकोसा, 7.47 बजे गुंडरदेही, 7.58 बजे रिसामा, रात 8.04 बजे पाउवारा, 8.15 बजे मरोदा, 8.45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

क्या बदलाव होगा

बालोद में यह ट्रेन 25 मिनट देरी से आएगी। अभी शाम 6.53 बजे बालोद स्टेशन पहुंच रही है। ट्रेन नंबर 08824- 13 अगस्त से आगामी आदेश तक दुर्ग से शाम 4.50 बजे रवाना होकर 5 बजे मरोदा, 5.17 बजे पाउवारा, 5.23 बजे रिसामा, 5.35 बजे गुंडरदेही, 5.44 बजे सिकोसा, 5.54 बजे लाटाबोड़, 6.04 बजे बालोद, 6.15 बजे भैंसबोड़, 6.23 बजे कुसुमकसा, शाम 6.45 बजे दल्लीराजहरा पहुंचेगी।

क्या बदलाव होगा

बालोद में यह ट्रेन 39 मिनट देरी से आएगी। अभी शाम 5.25 बजे बालोद स्टेशन पहुंच रही है। ट्रेन नंबर 08818- 13 अगस्त से आगामी आदेश तक दोपहर 1.35 बजे अंतागढ़ से रवाना होकर 1.50 बजे केवटी, 2.01 बजे ट्रेन भानुप्रतापपुर, 2.18 बजे गुदुम, 2.26 बजे सल्हाईटोला डौंडी, 2.36 बजे दल्लीराजहरा, 2.44 बजे कुसुमकसा, 2.52 बजे भैंसबोड़, 3.02 बजे बालोद, 3.14 बजे लाटाबोड़, 3.22 बजे सिकोसा, 3.31 बजे गुंडरदेही, 3.42 बजे रिसामा, 3.48 बजे पाउवारा, शाम 4.05 बजे मरोदा, 4.40 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

क्या बदलाव होगा

बालोद में यह ट्रेन 37 मिनट देरी से आएगी। अभी यह दोपहर 1.15 बजे केवटी से रवाना हो रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3