कलेक्टर ने घर में लगाने खरीदा तिरंगा:कहा- इसमें सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी हो, समूह की महिलाएं बना रहीं तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालोद जिले के सभी घरों में तिरंगा लगाने के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर ने इस अभियान में पूरे जिलेवासियों की अनिवार्य भागीदारी हो इसके लिए लोगों को प्रेरित करने बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्वसहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टाल में पहुंचकर तिरंगा खरीदा।

इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को अनिवार्य रूप से तिरंगा खरीदकर हमर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने कहा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रत्येक घरों में तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर्याप्त मात्रा में तिरंगा तैयार किया जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार बिहान के महिला स्वसहायता समूह और लाइवलीहुड कॅालेज आदि के माध्यम से समुचित मात्रा में तिरंगा तैयार कराया जा रहा है। इस दौरान एसपी जितेंद्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल आदि मौजूद थे।

सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक मिलेगा तिरंगा
कर्मचारियों तथा आगन्तुकों को तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में खरीददार पहुंच रहे हैं। उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी ने बताया कि कलेक्टोरेट कार्यालय में तिरंगा खरीदी के लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक उपलब्ध है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3