प्रतियोगिता:सात अगस्त को मनाएंगे राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस

प्रतियोगिता:सात अगस्त को मनाएंगे राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस

प्रतियोगिता:सात अगस्त को मनाएंगे राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस

प्रतियोगिता:सात अगस्त को मनाएंगे राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के सम्मान में 7 अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस मनाया जाएगा। बालोद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सुरेश वर्मा व सह सचिव संजय रावत ने बताया कि 7 अगस्त को सुबह 11 बजे पुलिस मैदान डौंडी में जिला स्तरीय भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) दिवस मनाया जाएगा।

जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता 14 वर्ष, 16 वर्ष, 18 वर्ष एवं 20 वर्ष के बालक एवं बालिका वर्ग के साथ पुरुष एवं महिला वर्ग में हाेगी। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र ठाकुर, शिक्षा विभाग के अधिकारी किशोर मेहरा, समन्वयक सपन जेना व अनिल खोबरागड़े के मार्गदर्शन में आयोजित कायक्रम में जिले के सभी ब्लाॅक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3