चुनाव आयोजन:सहकारी समिति शाखा राजहरा का चुनाव आज

चुनाव आयोजन:सहकारी समिति शाखा राजहरा का चुनाव आज

चुनाव आयोजन:सहकारी समिति शाखा राजहरा का चुनाव आज

चुनाव आयोजन:सहकारी समिति शाखा राजहरा का चुनाव आज


छत्तीसगढ़ सहकारी साख समिति शाखा राजहरा का चुनाव 7 अगस्त को बीएसपी उच्चत्तर माध्यमिक शाला क्रमांक 2 में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा। जिसका परिणाम इसी दिन शाम 5 बजे तक आएगा। इस चुनाव में कुल 1130 सदस्य मतदान करेंगे। शाखा प्रबंधक ध्रुवनारायण देवांगन ने बताया कि 12 समूह के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें से 3 समूह क्रमांक 58 से पीएस गौर, 60 से सियाराम ध्रुव व 67 से जमुना निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए हैं। शेष 9 समूह का चुनाव होना है। जिसमें समूह क्रमांक 57 से लक्ष्मीनारायण देवांगन व दीनदयाल वर्मा के बीच चुनाव होना है, वही समूह क्रमांक 59 से आशाराम ठाकुर, पूरन मंडावी, अंकालूराम मेरिया, संतराम मंडावी मैदान में हैं।

समूह क्रमांक 61 से दिनेश्वर उर्वशा व मुकुंद मंडावी, समूह क्रमांक 85 से चुन्नीलाल व योगराज ठाकुर, समूह क्रमांक 63 से मिथिलेश वर्मा व संजय कुमार, समूह 64 से उमेश पटेल, ईश्वर डड़सेना, पुरुषोत्तम तारम, राजकिशोर मोहंती, सी हरि, समूह क्रमांक 65 से चेतनलाल साहू व कृष्णा नेताम, समूह क्रमांक 66 से गजेंद्र ठाकुर व नारद उसेंडी व समूह क्रमांक 68 से रामेश्वर कुमार व अर्जुन सिंह नेताम के बीच चुनाव होना है। प्राधिकृत अधिकारी खगेश देशमुख के निर्देशन पर चुनाव अधिकारी अनिल बनल के मार्गदर्शन में चुनाव होने जा रहा है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3