स्वतंत्रता दौड़:शहर में बरसते पानी में दौड़े अफसर, एकता की मिसाल पेश की

बरसते पानी में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होकर लोगों ने एकता की मिसाल पेश की। नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा और कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह की उपस्थिति में स्वतंत्रता दौड़ को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से झण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड़ जयस्तंभ चौक होते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में समाप्त हुआ।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों का स्मरण कराया गया। स्वतंत्रता दौड़ में नगर पालिका के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, वन मण्डल अधिकारी आयुष जैन, एडीएम योगेन्द्र श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूलों के छात्र-छात्राएॅ, शिक्षक आदि शामिल हुए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3