जिले में ऑरेंज अलर्ट:भादो में भी भरपूर बारिश... 3.30 फीट में तांदुला तो 6.30 फीट भरने पर छलकेगा गोंदली जलाशय

जिले में ऑरेंज अलर्ट:भादो में भी भरपूर बारिश... 3.30 फीट में तांदुला तो 6.30 फीट भरने पर छलकेगा गोंदली जलाशय

जिले में ऑरेंज अलर्ट:भादो में भी भरपूर बारिश... 3.30 फीट में तांदुला तो 6.30 फीट भरने पर छलकेगा गोंदली जलाशय

जिले में ऑरेंज अलर्ट:भादो में भी भरपूर बारिश... 3.30 फीट में तांदुला तो 6.30 फीट भरने पर छलकेगा गोंदली जलाशय

भादो मास के तीसरे दिन रविवार को ऑरेंज अलर्ट के साए में सुबह से देर शाम तक रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश हुई। मानसून द्रोणिका व चक्रवात सक्रिय है। इसके अलावा निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में बन गया है। जो उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए मजबूत होकर अवदाब के रूप में परिवर्तित होगा। ऐसी स्थिति आने पर अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 64.5 मिमी से 115.5 मिमी बारिश हो सकती है।

रूक-रूककर बारिश होने से ठंड का अहसास हुआ।

 अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। शनिवार से रविवार सुबह 8 बजे तक 5.6 मिमी बारिश हो चुकी थी। जिले में इस सीजन जून से लेकर अब तक 908.8 मिमी बारिश हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ. एस. मण्डल ने कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव होने से लोग जल्दी बीमार हो सकते है। इस सीजन में वायरल फीवर की चपेट में ज्यादा लोग आते हैं।

गेट नहीं खोलते तो तांदुला का जलस्तर 38 फीट होता

सिंचाई विभाग के अनुसार तांदुला डैम का जलस्तर 35.20 फीट पर पहुंच गया है। इस लिहाज से ओवरफ्लो के लिए अब 3.30 फीट पानी की जरूरत है। तांदुला की कुल जलभराव क्षमता 38.50 फीट है। सिंचाई के लिए तांदुला व गोंदली दोनों डैम के गेट को खोला गया था। इस दौरान लगभग 3 फीट पानी छोड़ा गया। इसलिए भी अब तक तांदुला ओवरफ्लो नहीं हो पाया है। इधर गोंदली डैम का जलस्तर 27.70 फीट पर पहुंच गया है। यहां ओवरफ्लो की स्थिति 6.30 फीट पानी भरने के बाद बनेगा। यहां का कुल जलभराव क्षमता 34 फीट है। मटियामोती, खरखरा डैम अब तक ओवरफ्लो हो रहा है।

अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान

15 अगस्त- अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बादल छाए रहने व बारिश होने के आसार है। नमी की मात्रा 97 फीसदी रहने और 29 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

16 अगस्त- अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बादल छाए रहने के आसार है।

17 अगस्त- मौसम खुलने के साथ ही अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। अधिकांश समय धूप के बीच बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

जानिए, किस अलर्ट में कितनी मिमी बारिश हो सकती है

रेड अलर्ट- जिले में 115.6 से 204.4 मिमी तक या इससे ज्यादा बारिश होने पर यह अलर्ट जारी कर लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। जिला प्रशासन को अलर्ट किया जाता है ताकि बाढ़ आने पर व्यवस्था कर सकें।

ऑरेंज अलर्ट- जिले में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी बारिश होने की संभावना की स्थिति में यह अलर्ट जारी किया जाता है। घर से बाहर निकले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

येलो अलर्ट- 15.6 मिमी से 64.4 मिमी बारिश होने की स्थिति में यह अलर्ट जारी किया जाता है। लोगों को सचेत रहने सलाह दिया जाता है। यह अलर्ट जस्ट वॉच यानी सावधान रहने का सिग्नल है।

ग्रीन अलर्ट- 2.5 मिमी से 15.5 मिमी बारिश हो सकती है। इस स्थिति में आप सुरक्षित है। बारिश की संभावना नहीं रहती लेकिन अचानक मौसम बदलने से स्थिति बदल जाती है। अधिकांश दिन यह अलर्ट रहता है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3