बलौदाबजार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी के हार के बाद तिल्दा नेवरा शहर व ग्रामीण कांग्रेस की समीक्षा बैठक, जमकर निकाली गई भड़ास।

आज कांग्रेस भवन नेवरा में शहर व ग्रामीण कांग्रेस की समीक्षा बैठक  अलग अलग आहूत की गई जिसमे कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी भी उपस्थित हुए, एवं बूथ स्तर पर हुए हार की चर्चा की गई। बता दे कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी तिल्दा नेवरा नगर पालिका छेत्र से 5100 वोटो से पराजित हुए है वही तिल्दा ग्रामीण से भी भारी मतों से हार हुई है। 
तिल्दा नेवरा शहर की समीक्षा बैठक में  चुनाव प्रभारी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई, यहां  पर संगठन ने चुनाव नही लडा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि वे सारी बातों की जानकारी प्रत्याशी सहित जिला अध्यक को देते रहे है। उन्हे भी ठोस जवाबदारी नहीं दी गई। काफी मिस मैनेजमेंट की बाते हुई। कई प्रमुख लोगो को जिमेदारी नही दिए जाने की बाते भी सामने आई। 
अंत में चुनाव संचालक राम गिड़लानी ने हार की जवाबदारी लेते हुए भविष्य में कभी चुनाव संचालक नही बनने का वादा कर तिल्दा नेवरा शहर में कांग्रेस की  भारी हार की जिम्मेदारी ली।

वही कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने सभी का आभार माना, उन्होंने कहा की तिल्दा नेवरा की जनता से उन्हें सदैव लगाव रहा है, उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मायूसी छोड़ कर अभी से लोकसभा चुनाव की तयारी में जुटने आव्हान किया।साथ ही गुटबाजी छोड़कर कर कांग्रेस पार्टी के लिए एकजुटता के साथ काम करने भी आव्हान किया। जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
इसी तरह ग्रामीण कांग्रेस की समीक्षा बैठक में भी हार को।लेकर व्यापक चर्चा की गई।

श्री दिलीप वर्मा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3