तिल्दा नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सडडू के किसान हुए परेशान गेल इंडिया कंपनी द्वारा किसानों को बिना मुआवजा दिए पाइपलाइन बिछाया जा रहा

तिल्दा के ग्राम सडधू पटवारी हल्का नंबर 5 में स्थित कुछ खसरा नंबर के किसानों ने लिखित शिकायत दर्ज कर बताया की गैस परिवहन हेतु मुंबई नागपुर झारसुगुड़ा गैस पाइपलाइन गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें कृषकों के खेतों के बीचो-बीच उक्त पाइप लाइन को बिछाया जा रहा है, जहां पर किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया की अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं और किसानों को उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। 

शासन के गाइडलाइन के अनुसार मुआवजा नहीं दिए जाने की शिकायत किसानों ने लिखित में की है, साथ ही उचित मुआवजा दिए जाने की मांग व नियमों का पालन करने की मांग किसानों द्वारा की गई है, आज कई किसानों ने हमें बताया की गेल इंडिया कंपनी के अधिकारी अपनी मनमानी में लगे हैं, और शासन के निर्देशानुसार कृषि भूमि का जो अधिग्रहण किया जाता है उसका शासन के मार्गदर्शीका सिद्धांत (गाइडलाइन ) के अनुसार मुआवजा राशि नहीं दिया जा रहा है।

किसानों ने इसकी लिखित शिकायत की है साथ ही किसानों ने राज्य के नई सरकार से भी न्याय की गुहार लगाई है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3