खंडसरा कृषि संकाय के छात्रों ने किया कृषि अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण

खंडसरा कृषि संकाय के छात्रों ने किया कृषि अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण

खंडसरा कृषि संकाय के छात्रों ने किया कृषि अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण

खंडसरा कृषि संकाय के छात्रों ने किया कृषि अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडसरा कृषि व्यवसायिक पाठ्यक्रम के छात्र प्रभारी प्राचार्य महेश साहू कृषि प्रशिक्षक रोहित वर्मा वरिष्ठ शिक्षक अजय शर्मा श्रद्धा चंद्राकर महादेव प्रकाश कौशल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन से रविंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमें महाविद्यालय के अधिष्ठाता आर एन सिंह ने विद्यालय स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के व्याख्याता नूतन सिंह को संस्था के संपूर्ण गति विधि का विस्तार से जानकारी देने हेतु निर्देशित किया जिसके तहत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अलसी के अपशिष्ट पदार्थ ( डंठल )से लिनेन कपड़ा बनाने कोसा, कपास से धागा निकालने, बुनाई करने से लेकर कपड़ा बनाने की प्रक्रियाओं का प्रायोगिक तौर पर पूर्ण जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्रांगण में स्थित विभिन्न पौधों जैसे ड्रैगन फ्रूट जिसमें विटामिन सी आयरन से परिपूर्ण पौधा निर्माण से लेकर फल प्राप्ति तक की उत्पादन पद्धति के बारे में बताया गया 

साथ ही आम के विभिन्न किस्म लंगड़ा ,दशहरी ,केसर ,अमरूद के लखनऊ -49 ,इलाहाबादी सफेदा बेर के उमरान ,पांडा, गोला आदि किस्म के गुणवत्ता के बारे में बताते हुए अमरूद के एयर लेयरिंग द्वारा प्रवर्धन विधि की जानकारी देते हुए समन्वित खेती पद्धति द्वारा मछली पालन , पशुपालन ,बतख पालन एवं ग्रीन हाउस तकनीक में नर्सरी निर्माण तथा फसलों के अनुकूल जलवायु एवं उसके रखरखाव का सविस्तर बताया गया वह छात्रों के विभिन्न जिज्ञासाओं को शांत किया!

कार्यक्रम भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर पी. एस.एल्मा संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर अपर कलेक्टर कुमार बाजपेई जी ने छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी और छात्रों के अनुरोध पर ग्रुपिंग फोटो की!

           
विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण से अपने आंखों से प्रत्यक्ष देखकर किसी भी विषय वस्तु का वर्णन करने में सक्षम हो जाते हैं पूर्व में भी विद्यालय द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं !


रोहित कुमार वर्मा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3