धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने उतई स्थित धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डॉ. प्रतीक उमरे ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी से कहा की भाजपा सरकार में किसानों को धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।तथा धान उपार्जन केन्द्र में छाया एवं बैठक व्यवस्था अनिवार्य रूप से बनाए रखें।

इस दौरान खरीदी केंद्र प्रभारी ने बताया कि उतई धान खरीदी केंद्र प्रदेश का प्रथम खरीदी केंद्र है जहां किसानों को दस रुपए में दाल चावल उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि किसानों को खाने के लिए इधर उधर भटकना ना पड़े तथा किसानों को बीते वर्ष की तरह इस वर्ष बारदाना को लेकर समस्या नहीं आ रही है। 

डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन,भंडारण और व्यापार पर नियंत्रण के लिए भी व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3