खनिज न्यास मद से बालोद जिले में होंगे विकास के कार्य:–देवलाल ठाकुर

खनिज न्यास मद से बालोद जिले में होंगे विकास के कार्य:–देवलाल ठाकुर

खनिज न्यास मद से बालोद जिले में होंगे विकास के कार्य:–देवलाल ठाकुर

खनिज न्यास मद से बालोद जिले में होंगे विकास के कार्य:–देवलाल ठाकुर

आदिवासियो को प्रशिक्षण के नाम पर करोड़ों का गबन करने वाले पर होगी कड़ी कार्यवाही देवलाल ठाकुर


डौंडीलोहारा:– देवलाल ठाकुर (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की बालोद जिले में स्थित तीनो विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर अब खनिज न्यास मद से अनेकों विकास कार्य होंगे।देवलाल ठाकुर ने आगे बताया की जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेस के लोग खनिज न्यास मद का दुरुपयोग कर राशि का गबन कर लेते थे।

देवलाल ठाकुर ने आगे कहा कि डौंडी ब्लॉक में आदिवासी को प्रशिक्षण के नाम पर करोड़ों रुपए की राशि का गबन किया गया था। चाहे बात प्रशिक्षण में घोटाला की हो या फिर कोयले से जुड़ी हो या फिर दारू से जुड़ी गड़बड़ी हो भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक गुनहगार पर कड़ी कार्यवाही करेगी। हाल ही में भूपेश बघेल कहते थे इस बार 75 पार लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ क्योंकि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने लगातार भ्रष्टाचार कर पूरा खोखला बना दिया था जिसे जनता अच्छी तरह जान चुकी थी किसी भी योजनाओ का क्रियान्वयन सिर्फ और सिर्फ कागजो में कर करोड़ों रुपए की राशि का गबन किया जाता था।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3