तिल्दा नेवरा। जवाहर नगर दुर्ग में निकाली गई भव्य अक्षत कलश शोभायात्रा

तिल्दा नेवरा। जवाहर नगर दुर्ग में निकाली गई भव्य अक्षत कलश शोभायात्रा

तिल्दा नेवरा। जवाहर नगर दुर्ग में निकाली गई भव्य अक्षत कलश शोभायात्रा

तिल्दा नेवरा। जवाहर नगर दुर्ग में निकाली गई भव्य अक्षत कलश शोभायात्रा


दुर्ग जवाहर नगर में अयोध्या राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण संबंधित पूजित अक्षत कलश श्री सोमनाथ शिवमंदिर में स्थापित राम दरबार से निकल कर पूरा जवाहर नगर आशा नगर होते हुए सभी नगर वसियों को अयोध्या राम जन्मभूमि के निमंत्रण हेतु पूजित अक्षत और पत्रक तथा भव्य राम मंदिर के चित्र का वितरण करते हुए पुनः जवाहर नगर गेट स्थित श्री हनुमान मंदिर में बड़े ही धूम धाम के साथ संपन्न हुई। जहां मकर संक्रांति उत्सव मनाते हुए सभी कालोनी वसियों ने तिल लड्डू का प्रसाद पाया तथा शोभायात्रा में सम्मिलित जवाहर नगर की शीतला मानस मंडली की महिलाओं ने पोहे का भोग कराया।

उक्त कार्यक्रम में जवाहर नगर समिति के पूर्व अध्यक्ष गण श्री हर नारायण सिंह राजपूत, रोशनी ठाकुर, असीम मिश्रा तथा अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के मीडिया प्रभारी अनुराग त्रिपाठी, लिपिक संघ के प्रांतीयसचिव संतोष कुमार त्रिपाठी ने बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। उक्त कार्यक्रम में पीएन मिश्रा, गिरधारी शर्मा, अशोक शर्मा, वैभव कुमार वर्मा, मुकुंद भारद्वाज सहित सभी कालोनी वसियों ने समा बाँधा। उपनगर से नागेश शर्मा, ललित शर्मा, निर्भय सिंह तथा भाजपा के जितेंद्र राजपूत, शिवेंद्र परिहार आदि की गरिमामय उपस्थिति में बहुत ही आनंद और हर्ष पूर्वक जय राम के नारों तथा राम भजनों के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ अक्षत वितरण का कार्यक्रम किया गया।


श्री दिलिप वर्मा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3