विकसित भारत का सपना साकार करने वाली बजट- कृष्णकांत चंद्रा
सक्ती। सक्ती भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने केंद्र सरकार की अंतरिम बजट का स्वागत किया और बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीताराम रामायण को बधाई दी। श्री चन्द्रा ने कहां की आज का बजट विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता बताता है। 2047 तक विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत का रूप लेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सर्व वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है, जिससे विकसित भारत का सपना साकार हो।
मोदी सरकार का यह बजट देश के आर्थिक विकास व प्रगति के लिए हैं, जिसमें खास तौर पर युवा, महिला, गरीबों और किसानों के हितों का ख्याल रखा गया है । महिला सशक्तिकरण के लिए 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का निर्णय लिया गया है। 2 करोड़ पक्के आवाज बनाने का निर्णय ग्रामीण समृद्धि व विकास के लिए नीव का पत्थर साबित होगा। विजन 2047 के लिए किया जा रहे कार्यों को लेकर हमारा देश प्रगति के पद पर बढ़ रहा है, जल्दी हमारा देश महाशक्ति के रूप में उभरेगा और विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा होगा। यह बजट किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाली बजट है देश के 11.8 लाख किसानों को मिलने वाला पीएम किसान सम्मन निधि किसानों को मिलता रहेगा। खाद की नई तकनीकी नैनो यूरिया की भांति ही नैनो डीएपी लाने की घोषणा की गई। 1.4 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया मिशन का लाभ मिलेगा। युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए 7 आईआईटी , 16 आईआईआईटी, 15 एआईआईएमएस और 7 आईआईएम खुले गए हैं। एक करोड़ करदाताओं को उनके 10 वर्षों से लंबित 10000 तक के टैक्स से माफी एक ऐतिहासिक कदम है। यह बजट विकसित भारत की नीव मजबूत करने वाली है।