दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्य स्वास्थ अधिकारी जे पी मेश्राम से दुर्ग जिला अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने कहा है

डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की भीषण गर्मी के साथ उमस बढ़ने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।तापमान बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है।जिनमे महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है।उल्टी दस्त एवं डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।उसके बावजूद दुर्ग जिला अस्पताल में अव्यवस्था का आलम है।दुर्ग जिला अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।यहां के डॉक्टर सिर्फ कागजों में ड्यूटी कर रहे हैं।इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज बिना इलाज के ही रेफर कर दिया जा रहा है।व्यवस्था सुधारने के निर्देशों के बाद आज भी वही जस की तस स्थिति जिला अस्पताल में बनी हुई है,जिससे अपना ईलाज करवाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पिछले पांच वर्षों से कांग्रेस शासन में जिला अस्पताल के अधिकारियों द्वारा व्यवस्था सुधार के नाम पर सिर्फ कागजी कोरम पूरा कर उंट के मुंह में जीरे समान पहल का दिखावा किया जा रहा था।लेकिन अब ये सब बर्दास्त नहीं किया जायेगा।अगर जल्द ही दुर्ग जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही किया जायेगा।उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने स्वास्थ अधिकारी को कहा है।जिससे आम जनमानस को इलाज़ के लिए किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने लोगों से भी अपील किया है कि बुखार या कोई अन्य समस्या होने पर मेडिकल स्टोर से अपने मन से कोई दवा ना लें और झोलाछापों के इलाज़ से बचें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3