दल्लीराजहरा को उजड़ने से बचाने राजहरा व्यपारी संघ के साथ एकजुट हुए सर्वसमाज

दल्लीराजहरा को उजड़ने से बचाने राजहरा व्यपारी संघ के साथ एकजुट हुए सर्वसमाज

दल्लीराजहरा को उजड़ने से बचाने राजहरा व्यपारी संघ के साथ एकजुट हुए सर्वसमाज

दल्लीराजहरा को उजड़ने से बचाने राजहरा व्यपारी संघ के साथ एकजुट हुए सर्वसमाज


27 अगस्त को बाइक रैली एवम आमसभा

डीएमएफ एवम सीएसआर पैसों में हो गया बंदरबांट, विकास के नाम पर डकार गए अरबो रुपए

खनन प्रभावित क्षेत्रों को नही मिला उनका हक

दल्लीराजहरा - लौह नगरी दल्ली राजहरा में बीएसपी सुप्रीमो द्वारा विगत 64 वर्षों से आयरन ओर का खनन करते आये है। इसके बदले में बीएसपी करोडो रूपये रॉयल्टी स्वरुप जिला खनिज न्यास निधि के रूप में बालोद जिला प्रशासन को दे रही है। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजन के अंतर्गत खनिज न्यास निधि का उपयोग खनिज प्रभावित क्षेत्रो में अनेक विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं कार्यक्रमों में लागु करना है | परन्तु बालोद जिला प्रशासन एवम राज्य शासन के उदासीन रवैये के चलते दल्ली राजहरा एवं आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में इस पैसे का उपयोग न कर इसे अन्य जिलों में विकास कार्य किया जा रहा है जो अनुचित है एवं प्रभावित क्षेत्रो को उनके मुलभुत की सुविधा भी प्रदान नहीं की जा रही है जो की शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के विरुद्ध है । राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने आज अटल योग सदन में सर्व समाज की हुई बैठक में बताया कि 64 वर्षों से दल्ली राजहरा एवं खनन से प्रभावित महामाया, कलवर माईन्स, धोबेदण्ड, कोंडेकसा क्षेत्र शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं रोजगार जैसे मुलभुत सुविधा हेतु जिला प्रशासन से मांग करते आ रहे है परन्तु आज इतने वर्ष बाद भी किसी भी मांग पर ठोस कदम नहीं उठाया गया, साथ ही अरबो रुपये के खनिज न्यास की राशि का बंदरबांट जिले एवं आसपास के क्षेत्रो में किया गया | पिछले वर्ष राजहरा व्यापारी संघ के बैनर तले दल्लीराजहरा के मूलभूत मांगो पर आंदोलन किया गया था पर उस समय अश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त कर दिया गया । आश्वासन के बाद आज तक कोई कार्य नही होने के कारण दल्ली राजहरा एवं आस-पास के प्रभावित क्षेत्र के लोगो में रोष व्याप्त है और वह सब उग्र आन्दोलन करने हेतु बाध्य हो रहे है। सभी अन्य मांगो के साथ राजहरा व्यापारी संघ के बैनर तले सर्व समाज एवम सर्व सरपंच की मुख्य मांग है की डीएमएफ एवं सीएसआर निधि से खर्च कीये गये राशी की एक समीक्षा बैठक कर बंदरबाट हुए राशी की उच्च स्तरीय जांच की जाये एवं भविष्य में उस राशी का उपयोग दल्ली राजहरा एवं लगे हुए 16 किमी परिधि की गाँव में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं कार्यक्रमों में खर्च कीया जाये। जिससे प्रभावित क्षेत्र का विकास हो सके एवं जनभावनाओ का सम्मान हो सके। सभी मांगो पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर जिसमे संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को एवं उच्च अधिकारियो को शामिल किया जाए। दल्लीराजहरा को उजड़ने से बचाने एवम विकास कार्य को लेकर पहली हुंकार 26 अगस्त को भरी जाएगी और यह निरंतर विकराल रूप लेगा। जिसकी शुरुआत गुप्ता चौक से बाइक रैली निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया जाएगा तथा आमसभा गुप्ता चौक में आयोजित किया जाएगा। जिसमे सर्वसमाज के लिए भोजन की व्यवस्था अटल योग सदन में किया जाएगा। 

40 % राशि दल्लीराजहरा में 20% महामाया क्षेत्र एवम बचे 40 % राशि 16 किलोमीटर दायरे में हो खर्च

दल्लीराजहरा में डीएमएफ राशि मे हो रहे बंदरबांट को हाई कोर्ट में याचिका तक ले जाने वाले समाजसेवी कृष्णा सिंह ने कहा कि बायपास सड़क, 100 बिस्तर अस्पताल को डीएमएफ से जोड़ा गया है। बीएसपी अस्पताल को कलेक्टर अपने अंडर लेकर वहां सर्वसुविधा युक्त बनाये ताकि क्षेत्र की जनता को भटकना न पड़े। एडीएम बालोद से चर्चा हुई। सीएसआर का पैसा दल्लीराजहरा में खर्च हो। डीएमएफ में 20% राशि दल्लीराजहरा से लगे खनन प्रभावित क्षेत्र महामाया, कलवर माईन्स जैसे क्षेत्र को ही मिलेगा। तथा 40% राशि दल्लीराजहरा में खर्च होनी है। एवम बची 40% राशि 10 से 16 किलोमीटर से लगे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो में होना है। केंद्रीय विद्यालय के लिए केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री का अनुमोदन लगेगा तथा टेक्निकल कॉलेज के लिए तकनीकी मंत्री का अनुमोदन लगेगा।तभी यहां केंद्रीय विद्यालय एवम टेक्निकल कॉलेज खुल पाएंगे। राजहरा व्यापारी संघ से अपील की गई कि शासन के पास मांग ले जाने के लिए टीम गठित किया जाए। मोदी की गारंटी का पालन हो रहा है डीएमएफ का पालन नही हो रहा है। 60% प्रभावित में करना है।
40% आसपास करना है। अंतागढ़ में केंद्रीय विद्यालय फ्री संचालन है। दल्लीराजहरा में क्यो नही किया जा रहा है। कृष्ना सिंह ने कहा कि एडीएम लिखित दे कि अब सीएसआर का पैसा दल्लीराजहरा के बाहर नही जाएगा। अब दल्लीराजहरा के विकास के लिए एकजुट होकर आंदोलन करना पड़ेगा।

प्रमुख मांगे

1. नगर में सर्व सुविधा युक्त 100 बिस्तर सरकारी हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाये |

2. दल्ली राजहरा परिवहन संघ को स्थानीय माइंस से एवं आगामी पैलेट प्लांट से ट्रक आयरन ओर परिवहन का कार्य दिया जाये |

3. केन्द्रीय विद्यालय को अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाये एवं दल्ली राजहरा नगर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाये |

4. लघु उद्योग हेतु 20 एकड़ जमीन आवंटित की जाये |

5. रजिस्ट्री को सरलीकृत किया जाये |

6. बायपास सड़क का निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाये |

7. प्रभावित क्षेत्र मे आने वाले नगर पालिका दल्लीराजहरा को हर वर्ष डीएमएफ एवं सीएसआर निधि से 5 करोड़ विकास कार्यों के लिए, नगर पंचायतो को 3 करोड़ ग्राम पंचायतो को 50 लाख सुनिश्चित किया जाये |

8. दल्लीराजहरा के समस्त 27 वार्डो एवम चिखलाकसा में निवासरत लोगो के लिए पेयजलापूर्ति की व्यवस्था बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जाए।

सर्व समाज के प्रमुखों ने कहा

दल्लीराजहरा एवम लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य के लिए हमे एकजुट होकर आंदोलनरत होना होगा। कांग्रेस भाजपा राजनीतिक पार्टी से अलग हटकर हमे अपने क्षेत्र के विकास कार्य और शिक्षा चिकित्सा एवम रोजगार पर कार्य करना होगा। सोए हुए शासन एवम जिला प्रशासन को जगाना होगा। सभी समाज एवम पंचायत को एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेना होगा।
( विशाल मोटवानी समाज सेवी दल्लीराजहरा )


खनन से प्रभावित दल्लीराजहरा एवम लगे ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों को एकजुट होकर विकास कार्य के लिए आगे आकर आंदोलन करना होगा। एकजुटता में ही शक्ति है।
( तोरण लाल साहू पूर्व अध्यक्ष साहू समाज दल्लीराजहरा )

हमारे दल्लीराजहरा के विकास के लिए लड़ रही संगठन को मजबूत करना है। लड़ने की तैयारी, सफलता पूर्व करना है। 20 एकड़ लघु उद्योग के लिए जमीन मिलने से रोजगार मिलेगा, अवसर मिलेगा, ट्रांसपोर्ट, माईन्स में गाड़िया लगनी चाहिए, एग्रीमेंट में संसोधन होना चाहिए। कानूनी और जमीनी तरीके से लड़ाई लड़ने की जरूरत है। यह हमारा भविष्य निर्धारित करेगा। 
(अनिल यादव माईन्स ठेकेदार दल्लीराजहरा )

विधायक एवम सांसद हमारे क्षेत्र के नही है, हमारी मांग पर ध्यान नही देते है। पानी टँकी, केंद्रीय विद्यालय, बोर सुख जाता है, जल आवर्धन योजना का पैसा पास नही हो पाया है। व्यापारी, श्रमिक, राजनीति कार्यकर्ताओ से मिलकर सभा का आयोजन कर हजारों लोग एकत्रित होने चाहिए। शासन प्रशासन हमारी आवाज सुने। आंदोलन में जनसंख्या दिखाने की जरूरत है। सभी अधिक संख्या में उपस्थित हों। हमारे बौद्ध समाज की तरफ से समर्थन दिया जाएगा।
(अशोक बाम्बेश्वर बौद्ध समाज दल्लीराजहरा )

हमारी जाति पिछड़ी है, दल्लीराजहरा एवम लगे ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले लोग बाहर जा रहे है। यह उजड़ रहे है सभी सर्व समाज ने चिंत्तन किया, दोहन हो रहा है, शिक्षा स्वास्थ में राशि नही खर्च हो रहा है। बार बार मांग कर रहे है। आड़ेझर में शिक्षा एवम स्वास्थ्य कि मांग किया हु पर अबतक नही हो रहा है। 2023 में आंदोलन किया 59 लाख का रोड मिला, स्मार्ट क्लास गरीब तबके के बच्चों को पढ़ाई के लिए मांग किया गया तथा चोरहापडाव से महामाया रोड का कार्य नही किया गया है।
( रोहित महाला जनजाति समाज युवा प्रभार )

आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए मर्यादित तरीका अपनाया जाएगा। औधोगिक क्षेत्र, कारुटोला में 25 एकड़ जमीन प्रस्तावित हुआ था, कारण वश आपत्ति की गई। उद्योग क्षेत्र बनना है रोजगार मिलेगा।
( शंकर कुकरेजा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स इकाई राजहरा ) 

दल्लीराजहरा नगरी एवम आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को सुंदर बनाना है। माईन्स अधिकारियो की लापरवाही से उजड़ गया, स्वास्थ्य शिक्षा बिजलीं पानी मूलभूत सुविधा है। विकास की ओर ले जाया जाए। बीएसपी कर्मचारियों को अस्पताल में सुविधा नही मिल रही है। लाभ मिलना चाहिए। मज़दूरों को कम दर में काम कराया जाता है।
( संतोष सर्व आदिवासी समाज )

राजनीतिक पार्टी को भूलकर, दल्लीराजहरा के विकास के लिए एकजुट होना होगा। पार्टी प्रेशर में कार्य न करते हुए दल्लीराजहरा के नागरिक होकर करना है। लघु उद्योग खोला जाए।
( मोहम्मद इरफान सदस्य मुस्लिम समाज दल्लीराजहरा )

 दल्लीराजहरा एवं डौन्डी ब्लॉक के ग्रामीण विकास के लिए विकास की सोचे, डीएमएफ 60% खर्च को दल्लीराजहरा एवम आसपास क्षेत्र में खर्च हो। गरीब के बच्चे बाहर नही पढ़ पा रहे है। डीएमएफ पैसों से विद्यालय, कॉलेज, हॉस्पिटल खोला जाए। अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे।
( संजय बैस जनपद सदस्य कुसुमकसा )

जिस क्षेत्र के विकास लिए माईन्स खुला है। प्रभावित क्षेत्र में उनका पैसा खर्च नही होता है। जिस गति से विकास होना था वो नही हुआ, खनिज का पैसा नही मिला। सीएसआर से पैसा मिलता है। दल्लीराजहरा एवम आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की लड़ाई में हमारा विकास भी है।
( दिनेश सरपंच ध्रुवाटोला )

दल्लीराजहरा के विकास के लिए टीम बनाना सराहनीय है। उम्मीद है दल्लीराजहरा का विकास होगा। सभी आंदोलन में हमारा समाज सहयोग करेगा।
( योगेश यादव अध्यक्ष यादव समाज दल्लीराजहरा )

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3