महिला मुखिया होने पर संपत्ति कर में 25% छूट के प्रावधान को तत्काल प्रभाव से अमल में लाएं - डॉ. प्रतीक उमरे

महिला मुखिया होने पर संपत्ति कर में 25% छूट के प्रावधान को तत्काल प्रभाव से अमल में लाएं - डॉ. प्रतीक उमरे

महिला मुखिया होने पर संपत्ति कर में 25% छूट के प्रावधान को तत्काल प्रभाव से अमल में लाएं - डॉ. प्रतीक उमरे

महिला मुखिया होने पर संपत्ति कर में 25% छूट के प्रावधान को तत्काल प्रभाव से अमल में लाएं - डॉ. प्रतीक उमरे


दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अटल संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुरूप महिला मुखिया होने पर संपत्ति कर मे 25% छूट व वित्तीय वर्ष में अप्रैल 7 तारीख तक संपत्ति कर पटाने पर सभी वर्ग के लोगों को 10% छूट के प्रावधान को तत्काल प्रभाव से अमल में लाने दुर्ग नगर निगम के आयुक्त सुमीत अग्रवाल को निर्देशित करने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि चुनावी घोषणा के क्रियान्वयन में देरी की वजह से आम जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।महिला मुखिया होने पर संपत्ति कर मे 25% छूट व अप्रैल 7 तारीख तक संपत्ति कर पटाने पर सभी वर्ग के लोगों को 10% छूट का वादा अटल संकल्प पत्र में किया गया था।जिसे दुर्ग नगर निगम के आयुक्त द्वारा अभी तक अमल में नहीं लाया गया है। जिसे लेकर संपत्ति कर जमा करने वालों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।जिसका विपरीत असर टैक्स वसूली में होने पर संपत्ति कर वसूली में कमी आई है।वर्तमान वित्त वर्ष अंतिम पड़ाव पर है। टैक्स वसूली में हितग्राहियों में भ्रम की स्थिति होने पर दुर्ग नगर निगम की माली हालत फिर खराब होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।इस बार नगर निगम दुर्ग का कुल डिमांड 54 करोड़ निर्धारित किया गया है।इस डिमांड में आधी राशि बकाया टैक्स की है।दिसंबर महीने के अंत तक कुल डिमांड का 27% टैक्स की वसूली किया गया है।जनवरी महीने में 13% की वृद्धि हुई और डिमांड के विरूद्ध कुल 40% की राजस्व वसूली हुई है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में दुर्ग नगर निगम आर्थिक बदहाली का शिकार रही है।जिसके लिए नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार मुख्य कारण था इसलिए तमाम विकास कार्य और परियोजनाएं इससे प्रभावित होती रहीं।कांग्रेस कार्यकाल में देखने में आ रहा था कि नगर निगम में भ्रष्टाचार ज्यादा और जवाबदेही बिल्कुल भी नहीं थी।इसलिए अब दुर्ग नगर निगम को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं स्थिति में सुधार लाने सकारात्मक सोच के साथ राजस्व जुटाने मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता है जिसके लिए संपत्ति कर कलेक्शन में विशेष ध्यान देते हुए शत प्रतिशत टैक्स कलेक्शन सुनिश्चित करना होगा और दुर्ग में विकास के एक नए अध्याय को रेखांकित करने सतत प्रयास करने होंगे।इसलिए डॉ.प्रतीक उमरे ने संपत्ति कर मे छूट के प्रावधान को तत्काल प्रभाव से अमल में लाने दुर्ग नगर निगम के आयुक्त सुमीत अग्रवाल को निर्देशित करने का आग्रह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया है।


Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3