जिला स्तरीय संत गाडगे जयंती देवरबीजा में संपन्न
विवाह योग्य बेटा बेटियों ने दिया परिचय
समाज के प्रतिभानों का हुआ सम्मान
संत गाडगे प्रेरणा के प्रतीक - दीपेश
शासन के पद का लोभ नहीं - प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर
बेमेतरा: जिला धोबी समाज बेमेतरा द्वारा एकदिवसीय संत गाडगे जयंती विवाह योग्य बेटा बेटी परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम बाजार चौक देवरबीजा में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर विशेष अतिथि चुनाव अधिकारी पी पी बलभद्र, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर, महिला प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक महिला प्रदेश महासचिव नेम बाई रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रजक चोवाराम निर्मलकर, रामकुमार निर्मलकर, प्रदेश संगठन मंत्री ललित बुंदेला, नरेंद्र चौधरी, दुर्ग राज अध्यक्ष जीवन निर्मलकर, केसीजी जिला अध्यक्ष अशोक निर्मलकर, कबीरधाम जिला अध्यक्ष हिमलेश निर्मलकर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष नरेंद्र निर्मलकर, शक्ति जिला अध्यक्ष शिवनाथ बरेठ, मुंगेली जिला उपाध्यक्ष तिजऊ राम निर्मलकर, संत गाडगे सेवा समिति बिलासपुर अध्यक्ष डॉ लोमस बरेठ एवं विशिष्ट अतिथि बेमेतरा जिला अध्यक्ष अनिल रजक, महिला जिला अध्यक्ष कविता रजक, युवा जिला अध्यक्ष तारकेश्वर रजक, जिला उपाध्यक्ष इंद्रासन रजक जिला पंचायत उपाध्यक्ष खुशबू गोविंद पटेल ,जिला पंचायत सदस्य प्रीति गोविंद पटेल, जनपद सदस्य प्रेमलता मंडावी सरपंच हेमलाल देवांगन जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर राम निर्मलकर, जिला महासचिव राजेंद्र निर्मलकर, देवरबीजा अध्यक्ष बुधराम निर्मलकर, कोषाध्यक्ष विष्णु निर्मलकर एवं आईटी सेल जिला अध्यक्ष हरिराम निर्मलकर के अतिथि में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने कहा कि संत गाडगे बाबा अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा स्वच्छता शिक्षा और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए समर्पित किया उनके विचार और आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इसीलिए संत गाडगे के प्रेरणा के प्रतीक हैं। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर ने कहा कि संत गाडगे के शिक्षाओं और संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लेना होगा उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। धोबी समाज को शासन के पद का लोभ नहीं है समाज संगठित रहे व प्रगति करें इसी उद्देश्य पर हमें चलना है प्रदेश से लेकर संभाग संभाग से लेकर जिला और जिला से लेकर राज परिक्षेत्र तक सामाजिक पदाधिकारीयों व संगठन का सम्मान हो। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी पी पी बलभद्र जी ने कहा कि आज समाज में प्रदेश से लेकर जिला लोकतांत्रिक चुनाव से पदाधिकारी बनाया जा रहा है और अब राज और परिक्षेत्र में भी लोकतांत्रिक विधि से चुनाव हो रहा है समाज का विकास तभी होता है जब समाज व प्रत्येक घर शिक्षित हो शिक्षा से ही देश की सेवा किया जा हैं। महिला प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक ने कहा कि अब हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी है अतः महिलाओं को समाज में सभी जगह सम्मान मिल रहा है क्योंकि वे संगठन में चल रही है विवाह योग्य बेटा बेटी परिचय सम्मेलन से सामाजिक अपराध नहीं होता है। सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी ने अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर देवरबीजा राज अध्यक्ष बुधराम निर्मलकर, सचिव संतु निर्मलकर ,कोषाध्यक्ष विष्णु निर्मलकर, उपाध्यक्ष जनक निर्मलकर, भिंभौरी राज अध्यक्ष शशिप्रकाश निर्मलकर, उपाध्यक्ष डागेश्वर निर्मलकर, सचिव टीकाराम निर्मलकर कोषाध्यक्ष पंचराम निर्मलकर, खिलेश निर्मलकर ,भूखन निर्मलकर, समीर निर्मलकर चमेली निर्मलकर, बेरला राज अध्यक्ष नारायण निर्मलकर उपाध्यक्ष विनोद निर्मलकर, देवकर राज अध्यक्ष विजय रजक उपाध्यक्ष केजु राम रजक कोषाध्यक्ष टुमनदास निर्मलकर,पीलाराम निर्मलकर, बीजागोड़ राज अध्यक्ष रामगोपाल निर्मलकर, उपाध्यक्ष रामनाथ निर्मलकर सचिव दुलार निर्मलकर, झाल राज अध्यक्ष मोहन निर्मलकर, सचिव निरंजन रजक, कोषाध्यक्ष अवध राम रजक, दिनेश निर्मलकर, इंद्रासन रजक, संरक्षक आत्माराम रजक अर्जुन निर्मलकर, थानखम्हरिया राज अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर, कन्हैया निर्मलकर, देवी निर्मलकर, छेदू निर्मलकर विष्णु निर्मलकर, मोहतरा राज अध्यक्ष बुधारी निर्मलकर, सचिन विश्राम निर्मलकर, रांका राज अध्यक्ष बंसी निर्मलकर, उपाध्यक्ष रामजी रजक, सचिव नेतराम निर्मलकर कोषाध्यक्ष जगऊ रजक, रोहित निर्मलकर, मारो राज अध्यक्ष रामेश्वर रजक, सचिव हेमंत निर्मलकर, उपाध्यक्ष रामशरण निर्मलकर, सहसचिव हरिशंकर निर्मलकर, नवागढ़ राज अध्यक्ष कुंवर सिंह निर्मलकर, सचिव सोनू निर्मलकर, महिला अध्यक्ष कविता रजक ,ज्योति निर्मलकर, चमेली निर्मलकर, उषा निर्मलकर,सरिता निर्मलकर एवं जिला पदाधिकारी में जिला उपाध्यक्ष इंद्रासन रजक, नरहर निर्मलकर, राजेंद्र निर्मलकर, सहकोषाध्यक्ष दिनेश निर्मलकर, संयुक्त सचिव दुलार निर्मलकर, भूखन निर्मलकर, डॉ सोनू निर्मलकर, डॉ प्रकाश निर्मलकर, संगठन मंत्री में चेतन निर्मलकर, शीतल रजक, रामशरण निर्मलकर, दसरू निर्मलकर ,देवप्रसाद रजक ,जिला प्रवक्ता में नेमीराम रजक धनेश रजक, रोमन निर्मलकर, जिला मीडिया प्रभारी हरिराम निर्मलकर, संरक्षक रतिराम निर्मलकर, तुलसी निर्मलकर एवं जिला युवा संगठन उपाध्यक्ष परमानंद रजक, सचिव प्रमोद निर्मलकर, सहसचिव कृष्णा रजक, कोषाध्यक्ष दानेश्वर करसेला, योगेश निर्मलकर, समीर निर्मलकर खिलेश निर्मलकर, देवेंद्र रजक, अनिल निर्मलकर, विक्रम निर्मलकर, सत्यनारायण सिंह रजक, नंदकुमार रजक सहित अनेक पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मंच संचालन नेमी राम रजक एवं धनेश रजक ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अनिल रजक व जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर राम निर्मलकर ने किया।