तिल्दा नेवरा: पलक सुखवानी एक वोट से जीतकर बनी पालिका उपाध्यक्ष, हुई क्रॉस वोटिंग
नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में आज उपाध्यक्ष पद हेतु मतदान हुआ , जिसमें भारी गहमागहमी के बीच 3 पार्षदों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया, जिसमें भाजपा से पलक सुखवानी, कांग्रेस से राजेश कोटवानी एवं निर्दलीय गोविंद उर्फ बब्बन लालवानी शामिल थे जहां कांग्रेस के राजेश कोटवानी ने गोविंद बब्बन लालवानी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया।
जिसके बाद भाजपा की पलक सुखवानी और निर्दलीय पार्षद गोविंद लालवानी बब्बन के बीच मुख्य मुकाबला था।
बता तिल्दा नेवरा नगर पालिका में अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा एवं 12 पार्षद भाजपा के है। वहीं 5 निर्दलीय व 5 पर कांग्रेसी पार्षद जीते है। आज उपाध्यक्ष के मतदान में भाजपा प्रत्याशी पलक सुखवानी को 12 मत एवं निर्दलीय गोविंद लालवानी को 11 मत मिले एक वोट से भाजपा की पलक सुखवानी जीत गई।
बता दे भाजपा के पास 12 पार्षद व अध्यक्ष को मिलाकर 13 वोट थे, साथ ही बताया गया कि 1 निर्दलीय पार्षद भी इनके खेमे में थे, ऐसे में भाजपा के पास कुल 14 वोट थे , साथ ही कुछ भाजपा पार्षदों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह भी बताया कि भाजपा प्रत्याशी को उपाध्यक्ष चुनाव में कुल 16 वोट मिलने थे, जिसके लिए सभी आश्वस्त भी थे।
लेकिन 12 वोट ही मिले, जबकि 14 वोट तो उनके खेमे में ही थे। ऐसे में जमकर क्रॉस वोटिंग की चर्चा भी है।