तिल्दा नेवरा: नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, कई पार्षद खेल गए डबल गेम , चर्चाओं का बाजार गर्म

तिल्दा नेवरा: नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, कई पार्षद खेल गए डबल गेम , चर्चाओं का बाजार गर्म

तिल्दा नेवरा: नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, कई पार्षद खेल गए डबल गेम , चर्चाओं का बाजार गर्म

तिल्दा नेवरा: नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, कई पार्षद खेल गए डबल गेम , चर्चाओं का बाजार गर्म


नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में हुए उपाध्यक्ष पद हेतु मतदान की हर जगह जमकर चर्चाएं है, उपाध्यक्ष चुनाव भाजपा की पलक सुखवानी भले ही एक मत से चुनाव जीत गई लेकिन भाजपा में भारी खलबली मच गई है।
 
भाजपा की पलक सुखवानी और निर्दलीय पार्षद गोविंद लालवानी बब्बन के बीच मुख्य मुकाबला था।

 तिल्दा नेवरा नगर पालिका में अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा एवं 12 पार्षद भाजपा के है। वहीं 5 निर्दलीय व 5 पर कांग्रेसी पार्षद जीते है। 
 
उपाध्यक्ष के मतदान में भाजपा प्रत्याशी पलक सुखवानी को 12 मत एवं निर्दलीय गोविंद लालवानी को 11 मत मिले एक वोट से भाजपा की पलक सुखवानी जीत गई। 
लेकिन अब शहर व क्षेत्र में जमकर चर्चा है कि भाजपा के पार्षदों ने जमकर क्रॉस वोटिंग की है। इधर कांग्रेसी खेमे में भी जमकर चर्चा है कि 3 कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर दिया है, एक कांग्रेसी पार्षद का तो नाम सार्वजनिक रूप से लिया जा रहा। वहीं दबी जुबान से 2 अन्य कांग्रेसी पार्षदों का नाम भी लिया जा रहा है। 

बता दे भाजपा के पास 12 पार्षद व अध्यक्ष को मिलाकर 13 वोट थे, साथ ही वार्ड नंबर 19 के निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ थे। ऐसे में भाजपा के पास कुल 14 वोट साथ में थे जो एकदम तय थे। । साथ ही एक कांग्रेसी पार्षद का नाम खुलकर सामने आ गया की उसने भाजपा को वोट दिया है ऐसे में भाजपा को 15 पार्षदों का वोट मिलना था। जबकि उन्हें 12 वोट ही मिले।

साथ ही कुछ भाजपा पार्षदों व नेताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उपाध्यक्ष चुनाव हेतु भाजपा ने 16 से 17 पार्षदों से संपर्क कर अपने लिए वोट तय करवा लिए थे। भाजपा को 16 से 17 वोट मिलने थे।


वहीं विश्वस्त सूत्रों की माने तो भाजपा के कुछ पार्षदों ने ईमानदारी से क्रॉस वोटिंग कर निर्दलीय पार्षद गोविंद बब्बन लालवानी को वोट दिए तो वहीं कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर दिया। 
नगर में अब इस बात की जगह जगह चर्चा है कि इस उपाध्यक्ष चुनाव में कुछ पार्षदों ने उपाध्यक्ष के दोनों ही प्रत्याशियों से लाखों रुपए की उगाही कर डाली है, वही चर्चा यह भी जमकर है कि भाजपा के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग में ईमानदारी दिखाई वही कुछ कांग्रेसी व एक से दो निर्दलीय पार्षदों ने निर्दलीय उपाध्यक्ष प्रत्याशी गोविंद के साथ दगाबाजी कर दिए।


श्री दिलीप वर्मा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3