तिल्दा नेवरा: नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव 13 मार्च को, महिला उपाध्यक्ष नहीं चाहते अधिकांश भाजपा पार्षद

तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद में 13 मार्च गुरुवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा। जिसके लिए अभी भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

लेकिन बताया जाता है कि एक महिला पार्षद को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है जिसके लिए मंत्री टंक राम वर्मा व जिले के एक भाजपा पदाधिकारी की सहमति है। मंत्री टंक राम वर्मा की ही चलनी है इसलिए इसे पुख्ता माना जा रहा है। दूसरी तरफ अधिकांश भाजपा पार्षद इसके लिए सहमत नहीं हो रहे है, इनका कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष महिला है और अब उपाध्यक्ष भी महिला को ही बनाया जा रहा है जो पहली बार जीती है। अधिकांश भाजपा पार्षद नाराज बताए जा रहे है। 

वहीं निर्दलीय पार्षद बब्बन लालवानी भी उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल है, कांग्रेसी, निर्दलीय पार्षद सहित कुछ भाजपा के पार्षद भी उनके नाम पर सहमति जताई है ऐसा बताया जा रहा है। ऐसे में क्रास वोटिंग का डर भाजपा को सताए जा रही है। 

बता दे 22 वार्डो में 12 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और 5 वार्डो पर निर्दलीय पार्षद विजई हुए है। उपाध्यक्ष पद पर महिला प्रत्याशी देने से भाजपा को डर है कि उनके पार्षद क्रॉस वोटिंग कर सकते है। 
अब देखना होगा 13 मार्च को उपाध्यक्ष पद का ताज किसके सिर होता है।

श्री दिलीप वर्मा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3