जिपं.अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने स्थापना दिवस पर लगाया भाजपा का झंडा
*बालोद :-* भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लहराया। वहीं बालोद के जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने स्थापना दिवस उत्सव पर्व के रूप में मनाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर पार्टी का झंडा बांधा। इस मौके पर पूरे प्रखण्ड में भाजपाइयों ने अपने अपने घरों पर झंडा बांधा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन हमारे वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रप्रथम के भाव के साथ इस पार्टी की नींव रखी थी। भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनकर उभरा है, और इसका श्रेय पार्टी के समर्पित नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनकल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान पूर्व सदस्य ज़िला पंचायत बालोद पुष्पेंद्र चंद्राकर, सरपंच त्रयोदश मुकेश, मिलन साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।