यातायात पुलिस कर्मियों को गर्मी से निजात दिलाने भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की सराहनीय पहल

यातायात पुलिस कर्मियों को गर्मी से निजात दिलाने भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की सराहनीय पहल

यातायात पुलिस कर्मियों को गर्मी से निजात दिलाने भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की सराहनीय पहल

यातायात पुलिस कर्मियों को गर्मी से निजात दिलाने भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे की सराहनीय पहल



दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने चिलचिलाती धूप में दायित्वों का निर्वहन करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को शुद्ध पानी के लिए 12 घंटे तक पानी को ठंडा रख सकने वाले एक्वा कूल वाटर बोतल के साथ ही इलेक्ट्रॉल पाउडर का पैकेट मुहैया


 करवाया।जिससे वो रोज अपनी ड्यूटी पर इलेक्ट्रॉल पाउडर युक्त ठंडा पानी साथ मे रख सके।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में यातायात सिपाहियों की भूमिका अहम है।यातायात कर्मचारी मौसम की विपरीत परिस्थितियों की परवाह किए बगैर अपने दायित्वों का निर्वहन करते है।ऐसे हालातों में उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं का ख्याल रखना इंसानियत के नाते हर नागरिक का जिम्मा है।सभी लोग गर्मी से बचने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं।इन सबके बीच यातायात पुलिस कर्मी तपती सड़क पर चिलचिलाती धूप में ड्यूटी कर रहे है।तेज तपती सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले यातायात पुलिसकर्मियों को छाया भी नसीब नहीं होती है।तेज बढ़ते तापमान के बीच सड़क पर ड्यूटी करने वाले सिपाहियों के लिए ये ड्यूटी किसी तपस्या से कम नहीं है।वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है,जिसमें सिपाहियों को पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने,गर्मी व निर्जलीकरण से बचाने के लिए यह पहल किया गया है।पुलिस कर्मियों ने डॉ. प्रतीक उमरे के इस पहल की सराहना किया तथा आभार व्यक्त किया।डॉ. प्रतीक उमरे ने पुलिस कर्मियों को सलाह दिया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए सावधानी से धूप से बचते हुए ड्यूटी करें साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें तथा ड्यूटी के दौरान ओआरएस का घोल पीयें व खाली पेट ड्यूटी न करें।

                      

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3