भाजपा के स्थापना दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
डौंडीलोहारा । डौंडीलोहारा के पुराना जनपद भवन में भाजपा के स्थापना दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, विधानसभा प्रभारी पखवाड़ा कार्यक्रम मनीष झा, भुनेश्वरी ठाकुर, टीनेश्वर बघेल सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और अन्य प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री देशमुख ने कहा कि वर्षों की लम्बी यात्रा के बाद आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नम्बर वन पार्टी बन पाई है। आज देशभर में भाजपा के 12 करोड़ सदस्य, लगभग 350 सांसद, 01 हजार से अधिक विधायक हैं। बीस से अधिक राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकार इस बात का प्रमाण है कि हमारे कार्यकर्ता कितने कर्मयोगी हैं। हम परिवार के रूप में काम करते हैं, हमारे यहां कोई नेता राजनीतिक कोख से पैदा नहीं लेता। यही एक ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष भी एक दिन देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।
सुभद्रा ताडेकर, हिम्मत देशमुख, ममता यादव, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलहारे, दसोदा भूआर्य, रहिमत कोसमा, लता गुप्ता, पलाश गुप्ता, पीमन देशमुख पूर्णिमा ठाकुर , बीरसिह कोसमा, महावीर तातेड , धीरेंद्र टाक, राजू भंसाली, रेमन अटल धीरज जैन, दिलीप बाफना, संदीप भंसाली तुकाराम साहू, हेमलाल लाल सिन्हा शिव मनोज भंडारी फिरोज तिगाला भुआर्य, हेमंत कुमार साहू आरती सचेती, प्रणव साहू, सुरेश देवांगन सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।