पेयजल समस्या के निदान के लिए गंभीरता लाए जिम्मेदार अधिकारी,नहीं तो कार्यवाही के लिए रहें तैयार - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे

दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बनाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों को पेयजल समस्या के निदान के लिए गंभीरता लाने कहा है अथवा कार्यवाही के लिए तैयार रहने कहा है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि पेयजल संकट से निजात के लिए वैकल्पिक कार्ययोजना तैयार कर पेयजल को लेकर दुर्ग जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने की आवश्यकता है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की दुर्ग क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है,पेयजल संकट की समस्या विकराल हो रही है,जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।कहीं बमुश्किल पांच दस मिनट पानी मिल रहा है तो कहीं लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं होने की वजह से पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।गिरते भू जल स्तर के कारण दुर्ग में हर साल पानी की समस्या होती है।साल दर साल समस्या बढ़ते ही जा रही है।जिसपर प्रशासन ना ही गंभीर था ना ही कभी निराकरण करने का प्रयास किया गया। सिर्फ महज दिखावे के लिए बैठकें किया जाता है,उन बैठकों से आज तक पेयजल संकट से निदान के लिए कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।यह पहली बार नहीं है।लगातार साल दर साल गर्मी के दिनों में जलसंकट की स्थिति बनती रही है।बावजूद इसके अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।प्रशासन द्वारा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कागजों में करोड़ों की कार्ययोजना बनाई जाती है ताकि समस्या समाप्त की जा सके,लेकिन कहीं भी पेयजल संकट से मुक्ति नहीं मिल पाई है,पेयजल आपूर्ति में अवरोध बहुत ही गंभीर समस्या है,जिसपर तत्काल रोक लगाना आवश्यक है।इसलिए किसी भी प्रकार पेयजल आपूर्ति में समस्या ना हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं ताकी पेयजल को लेकर नागरिकों को किसी तरह की परेशानी ना हो और पेयजल हर घर पहुंच सके।

भवदीय

डॉ. प्रतीक उमरे
पूर्व एल्डरमैन
नगर निगम दुर्ग।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3