धान संग्रहण केंद्र में धान चोर सक्रिय, दो दोपहिया वाहन छोड़कर हुए फरार।

धान संग्रहण केंद्र में धान चोर सक्रिय, दो दोपहिया वाहन छोड़कर हुए फरार।

धान संग्रहण केंद्र में धान चोर सक्रिय, दो दोपहिया वाहन छोड़कर हुए फरार।

तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

धान संग्रहण केंद्र में धान चोर सक्रिय, दो दोपहिया वाहन छोड़कर हुए फरार।



नेवरा के कोहका भाठा स्थित धान संग्रहण केंद्र में धान चोर काफी सक्रिय है। आए दिन यहां पर धान के बोरो (कट्टा ) की चोरी की शिकायतें सामने आ रही है। धान संग्रहण केंद्र कोहका नेवरा के अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि धान फड़ काफी बड़ा है। यहां चोर काफी सक्रिय है। कई बार नेवरा थाना में चोरों को पकड़कर दे दिए है। उसके बावजूद कुछ दिनों बाद वही चोर फिर से आकर धान चोरी कर फरार हो जाते है।
 इधर नेवरा पुलिस ऐसे चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजती है लेकिन जल्द ही जमानत के बाद छुटकर ये धान चोर पुनः सक्रिय होकर चोरी को अंजाम दे रहे है।

आज रविवार सुबह लगभग 3 से 4 बजे कुछ धान चोर चोरी करने संग्रहण केंद्र पहुंचे थे। इस बीच संग्रहण केंद्र के चौकीदार आ गए जहां आनन फानन में अज्ञात चोर संग्रहण केंद्र में अपनी 2 दोपहिया वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। जिन दो दोपहिया वाहनों को चोर छोड़कर फरार है उन वाहनों के नंबर क्रमशः सीजी 04 पीएफ 7256 पल्सर वाहन एवं सीजी 22 एबी 7462 हीरो स्प्लेंडर वाहन है। 
संग्रहण केंद्र कर्मियों के अनुसार इनकी संख्या 6 के आस पास थी जो 3 दोपहिया वाहनों में आए थे और एक दोपहिया वाहन को लेकर भाग निकले और चोरी करने आए अपने 2 दोपहिया वाहनो को छोड़कर भाग गए। जिस दोपहिया वाहन को लेकर चोर फरार हुए उसका नंबर सीजी 04 MQ 8444 है जिसका नंबर चौकीदारों ने नोट कर लिया व मोबाइल में फोटो भी ले ली।

नेवरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पुलिस धान संग्रहण केंद्र पहुंचकर दोनों दोपहिया वाहनों को थाने ले आई है व अज्ञात चोरों की पता साजी की जा रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3