अटल चौक में साफ सफाई और पूजा अर्चना कर भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस।
*अर्जुंदा -* भारतीय जनता पार्टी मंडल अर्जुंदा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मतदान केदो में भारतीय जनता पार्टी के 45 वे स्थापना दिवस पर अपने अपने घरों में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाकर एवं अटल बिहारी वाजपेई जी की पूजा अर्चना कर भाजपा के संस्थापक सदस्यों को याद करते हुवे इस विशाल वटवृक्ष के इतिहास पर प्रकाश डालते हुवे मनाया।
भाजपा मंडल अर्जुंदा के अंतर्गत नगर अर्जुंदा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः अटल चौक की साफ सफाई की गई इसके बाद शाम को अटल चौक पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया कर विचार व्यक्त किया गया।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कहा उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता जो भाजपा का अंग बनकर लगातार समाज सेवा में लगे हुए हैं. उन्हें भाजपा स्थापना दिवस की में पहले बधाई देता हू। हमने हमेशा देश प्रथम और पार्टी को आखिरी में रखा. देश हमारे लिए हमेशा प्रथम रहा है और आगे भी रहेगा।कभी भी कोई भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र की हत्या का विचार नहीं लाता बल्कि हम लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा रखने वाली विचारधाराओं से पोषित कार्यकर्ता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने कहा है कि हमारे लिए गौरव की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की स्थापना दिवस मना रहे हैं।6 अप्रैल 1980 से यात्रा शुरू हुई थी। आज 6 अप्रैल 2025 है. देश के हर क्षेत्र में हमारा प्रभाव है।लगातार भाजपा पार्टी कीर्तिमान स्थापित कर रही है।आज भाजपा ने जिन उद्देश्यों और विचारों को लेकर राजनीतिक दल के गठन किया था। हमने उन विचारधाराओं से कभी समझौता नहीं किया। उसका ही परिणाम है।की आज एक देश में दो विधान दो प्रधान का धब्बा मिटाते हुवे हमारी सरकार ने धारा 370 को समाप्त किया।आज हमारे पितृ पुरुष प.दीनदयाल जी के अंत्योदय की राह पर हमारी सरकार चलकर सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता, लेखानारायण तिवारी, गुमान यादव (पार्षद),विनोद सिन्हा, गिरधर निषाद कीर्ति ऊके सूर्यकांत गजेन्द्र पूर्व पार्षद प्रत्याशी राहुल साहू,मनीष ठाकुर,रमेश सोनी,शिव देवांगन, धनेश्वरदेवांगन, नरेंद्र साहू,उमेश देवांगन,मुकेश इंदोरिया,